एक सवाल
आओ , पूछें एक सवाल |
मेरे सिर में कितने बाल ?
कितने आसमान में तारे ?
बतलाओ या कह दो हारे ||
नदियाँ क्यों बहतीं दिन रात ?
चिड़ियाँ क्या करती हैं बात ?
क्यों कुत्ता बिल्ली पर धावे?
बिल्ली क्यों चूहे को खावे ?
फूल कहाँ से पाते रंग ?
रहते क्यों न जीव सब संग ?
बादल क्यों बरसाते पानी?
लड़के क्यों करते शैतानी ?
नानी की क्यों सिकुड़ी खाल ?
अजी न ऐसा करो सवाल !
यह सब ईश्वर की माया है |
इसको कौन जान पाया है |
आओ , पूछें एक सवाल |
मेरे सिर में कितने बाल ?
कितने आसमान में तारे ?
बतलाओ या कह दो हारे ||
नदियाँ क्यों बहतीं दिन रात ?
चिड़ियाँ क्या करती हैं बात ?
क्यों कुत्ता बिल्ली पर धावे?
बिल्ली क्यों चूहे को खावे ?
फूल कहाँ से पाते रंग ?
रहते क्यों न जीव सब संग ?
बादल क्यों बरसाते पानी?
लड़के क्यों करते शैतानी ?
नानी की क्यों सिकुड़ी खाल ?
अजी न ऐसा करो सवाल !
यह सब ईश्वर की माया है |
इसको कौन जान पाया है |
0 comments:
Post a Comment